आजकल हर जगह अंग्रेजी का बोलबाला रहता है। भले ही लोग टूटी-फूटी अंग्रेजी में ही बात करें। अंग्रेजी में बातचीत करने वाले लोगों को आज के समय में स्टैंडर्ड और परफेक्ट माना जाता है। लोगों को लगता है कि अंग्रेजी बोलने वाले लोग समझदार होते हैं। उनका सामाजिक स्तर भी ऊंचा माना जाता है। लोग सोचते हैं कि इंग्लिश बोलने वाला अच्छी सोसायटी में रहता होगा, अच्छा खासा कमाता होगा। लेकिन इसी इंग्लिश के चक्कर में कई बार लोग धोखा भी खा जाते हैं। ऐसे में लोगों का भ्रम तब टूटता है जब काफी देर हो जाती है। एक ऐसा ही मामला आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां एक महिला इसी इंग्लिश के चक्कर में फंस गई।
एक ऐसा ही मामला इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक महिला इसी इंग्लिश के चक्कर में फंस गई। महिला ने इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं, जिसमें वह कह रही है कि इंग्लिश के चक्कर में उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। लड़की ने बताया कि लड़के अपनी जॉब के बारे में अंग्रेजी में शानदार तरीके से बताया। इसके बाद अंग्रेजी मेरे लिए मुसीबत बन गई।
सोशल मीडिया में लड़की ने बताई आपबीती
वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम शालिनी पंडित बताया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो को शालिनी ने मनोरंजन के मकसद से बनाया है। लेकिन इसे देखना मजेदार है। शायद इसीलिए यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शालिनी कहती हैं कि मेरी जिंदगी इंग्लिश की वजह से बर्बाद हुई है। शादी से पहले मैंने अपने पति से पूछा कि आप क्या काम करते हैं? इस पर शालिनी के पति ने कहा कि मेरी ऑर्गनाइजेशन ऑटोमोबाइल (बाइक-कार सेक्टर) में डील करती है। गाड़ियों के नीचे जो चार राउंड एलिमेंट्स होते हैं। उन पर जो रबड़ यूज की जाती है। उसमें डिफेक्ट खोजकर उसे ठीक करता हूं। शालिनी ने रुआंसे अंदाज में कहा कि तब मुझे लगा कि बहुत बड़ी पोस्ट है। बंदे ने ऑटोमोबाइल भी बोल दिया। इसलिए और ज्यादा कुछ पूछा भी नहीं। लेकिन बाद में पचा चला कि वो तो पंचर बनाने का काम करते हैं।
वीडियो में कमेंट्स की बौछार
अब तक स वीडियो को 65 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो को 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। जबकि 3500 लोगों ने इस पर कमेंट किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि यार, तुम्हारा पति तो बड़ा होनहार निकला। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं भी सेम पोस्ट पर हूं। अगर कोई मुझसे शादी करना चाहती है, तो बता दे।