Get App

'टॉयलेट सीट चाटने के लिए किया मजबूर...' केरल में स्कूल में रैगिंग से तंग आकर 15 साल के छात्र ने की आत्महत्या

त्रिपुनिथुरा के हिल पैलेस पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है, और मां ने बाल आयोग को एक याचिका दायर की है, जिसमें अहमद के उत्पीड़न की जांच का अनुरोध किया गया है। इसमें अहमद के पिछले स्कूल, GEMS कोच्चि के वाइस प्रिंसिपल के कथित दुर्व्यवहार की शिकायत भी शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2025 पर 5:06 PM
'टॉयलेट सीट चाटने के लिए किया मजबूर...' केरल में स्कूल में रैगिंग से तंग आकर 15 साल के छात्र ने की आत्महत्या
Kerala Student Suicide: स्कूल में रैगिंग से तंग आकर 15 साल के छात्र ने की आत्महत्या

केरल में एक 15 साल के छात्र ने अपने रंग के कारण स्कूल में हुई रैगिंग और प्रताड़ना सहने के बाद अपनी जान ले ली। 15 जनवरी को स्कूल से घर लौटने के बाद मिहिर अहमद ने अपनी बिल्डिंग की 26वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी मां का दावा है कि उसे "टॉयलेट की सीटें चाटने के लिए मजबूर किया गया" और उसका "सिर टॉयलेट सीट में जबरन देकर, उसे फ्लश किया गया था"। अहमद एर्नाकुलम के तिरुवनियूर में ग्लोबल पब्लिक स्कूल का छात्र था।

त्रिपुनिथुरा के हिल पैलेस पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है, और मां ने बाल आयोग को एक याचिका दायर की है, जिसमें अहमद के उत्पीड़न की जांच का अनुरोध किया गया है। इसमें अहमद के पिछले स्कूल, GEMS कोच्चि के वाइस प्रिंसिपल के कथित दुर्व्यवहार की शिकायत भी शामिल है।

घर वालों ने दोस्तों और साथ पढ़ने वालों से की बात

अहमद की मां रजना पीएम ने कहा, “मैं एक दुखी मां हूं जो अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही है, जो एक खुश रहने वाला और प्यारा बच्चा था। उस दिन, मिहिर दोपहर 2:45 बजे स्कूल से घर लौटा, और 3:50 बजे तक, मेरी दुनिया तबाह हो गई, जब उसने चॉइस पैराडाइज, त्रिपुनिथारा, कोच्चि में हमारे घर की 26 वीं मंजिल से छलांग लगा दी, और अपना जिंदगी खत्म कर ली।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें