केरल के तिरुवनंतपुरम में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 23 वर्षीय अफान नाम के युवक ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर कबूल किया कि उसने अपनी ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस खौफनाक हमले में उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जो फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद अफान ने खुद जहर खा लिया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने अब तक पांच मौतों की पुष्टि कर दी है और हत्या के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है। ये घटना इतनी भयावह है कि पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग इस निर्मम अपराध को लेकर सदमे में हैं।
थाने पहुंचकर कबूला खौफनाक जुर्म
सोमवार 24 फरवरी की शाम तिरुवनंतपुरम पुलिस स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अफान वहां पहुंचा और अपने जुर्म की पूरी कहानी सुनाई। उसने कहा कि उसने कुछ ही घंटों में तीन अलग-अलग जगहों पर अपनी मां, छोटा भाई, दादी, गर्लफ्रेंड, चाचा और चाची पर हमला किया, जिसमें पांच की मौत हो गई।
किन-किन लोगों की हुई हत्या?
पुलिस ने अब तक पांच मौतों की पुष्टि कर दी है, जबकि आरोपी की मां जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। मरने वालों की पहचान इस प्रकार की गई है
आरोपी की मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
हत्या के बाद खुद खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
हत्या के बाद जब अफान थाने पहुंचा, तो उसने न सिर्फ अपना जुर्म कबूल किया बल्कि यह भी बताया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की टीम नजर रखे हुए है।
हत्या की वजह अभी भी बनी रहस्य
इतने बड़े अपराध को अंजाम देने के पीछे अफान की असली मंशा क्या थी, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की वजहों की पड़ताल कर रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
पूरे इलाके में दहशत, लोग सदमे में
इस हत्याकांड के बाद पूरे तिरुवनंतपुरम में डर और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग इस निर्मम घटना से चकित हैं और समझ नहीं पा रहे कि आखिर ये खौफनाक कत्लेआम क्यों हुआ। पुलिस इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए हर एंगल से जांच में जुटी है।