Get App

Kerala murder: घर में खून की होली! युवक ने 6 परिजनों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को भी मारने की कोशिश

Kerala mass murder: केरल के तिरुवनंतपुरम में 23 वर्षीय अफान ने पुलिस थाने पहुंचकर कबूल किया कि उसने अपनी दादी, भाई, चाचा, चाची और गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है, जबकि उसकी मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हत्या के बाद उसने जहर भी खा लिया। पुलिस इस खौफनाक हत्याकांड की वजह की जांच कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 3:46 PM
Kerala murder: घर में खून की होली! युवक ने 6 परिजनों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को भी मारने की कोशिश
Kerala mass murder: किन-किन लोगों की हुई हत्या?

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 23 वर्षीय अफान नाम के युवक ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर कबूल किया कि उसने अपनी ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस खौफनाक हमले में उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जो फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद अफान ने खुद जहर खा लिया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने अब तक पांच मौतों की पुष्टि कर दी है और हत्या के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है। ये घटना इतनी भयावह है कि पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग इस निर्मम अपराध को लेकर सदमे में हैं।

थाने पहुंचकर कबूला खौफनाक जुर्म

सोमवार 24 फरवरी की शाम तिरुवनंतपुरम पुलिस स्टेशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक अफान वहां पहुंचा और अपने जुर्म की पूरी कहानी सुनाई। उसने कहा कि उसने कुछ ही घंटों में तीन अलग-अलग जगहों पर अपनी मां, छोटा भाई, दादी, गर्लफ्रेंड, चाचा और चाची पर हमला किया, जिसमें पांच की मौत हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें