सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर 32 साल के जुनैद खान की केरल के मलप्पुरम में एक दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब उनकी बाइक रेत के टीले से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्लो मोशन और रोबोटिक स्टाइल के डांस वीडियो के लिए मशहूर व्लॉगर को सड़क किनारे घायल हालत में पाया गया। उनके सिर पर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप था और दुर्घटना के समय वह जमानत पर बाहर थे।
