Khelo India Games: खेलो इंडिया के 2189 खिलाड़ियों के लिए 6.52 करोड़ रुपये जारी करेगा SAI

SAI की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वार्षिक खेलो इंडिया छात्रवृत्ति योजना के तहत मान्यता प्राप्त अकादमियों में प्रत्येक आवासीय खिलाड़ी ट्रेनिंग सेंटर के लिए 6.28 लाख रुपये की वित्तीय सहायता आवंटित की गई है। इसमें 1.20 लाख रुपये का जेब खर्चा भी शामिल है

अपडेटेड Jun 15, 2022 पर 1:19 PM
इसमें खिलाड़ी के गृहनगर की यात्रा, घर पर उसका आहार शुल्क और खिलाड़ी के खर्चे भी शामिल हैं

Khelo India Games: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने इस साल अप्रैल से जून की अवधि के लिए खेलो इंडिया के 21 खेलों के 2,189 खिलाड़ियों के लिए कुल 6.52 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इन खेलों में पैरा खेल भी शामिल हैं।

SAI की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वार्षिक खेलो इंडिया छात्रवृत्ति योजना के तहत मान्यता प्राप्त अकादमियों में प्रत्येक आवासीय खिलाड़ी ट्रेनिंग सेंटर के लिए 6.28 लाख रुपये की वित्तीय सहायता आवंटित की गई है। इसमें 1.20 लाख रुपये का जेब खर्चा भी शामिल है।

जेब खर्चा (सालाना 1.20 लाख रुपये) सीधे खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। जबकि शेष राशि खिलाड़ी के ट्रेनिंग, भोजन, आवास और शिक्षा पर खेलो इंडिया अकादमी में खर्च की जाती है, जहां वह ट्रेनिंग ले रहा है।


विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि इसमें खिलाड़ी के गृहनगर की यात्रा, घर पर उसका आहार शुल्क और खिलाड़ी के खर्चे भी शामिल हैं। ऐसा खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट (KITD) स्कीम के अनुसार किया गया है।

ये भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब पुलिस को मिली लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड, 100 जवानों की निगरानी में है गैंगस्टर

बता दें कि खेलो इंडिया युवा खेलों का सोमवार को समापन हो गया। इसमें मेजबान हरियाणा ने 52 गोल्ड समेत 137 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि महाराष्ट्र 45 गोल्ड समेत 125 पदक और कर्नाटक 22 गोल्ड समेत 67 पदक जीतकर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों के समापन समारोह पर भेजे एक विशेष संदेश में कहा कि उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन 21वीं सदी में विश्व स्तर पर भारत की लगातार बढ़ती क्षमता की बानगी देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतने वर्षो में देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने विभिन्न मंचों पर विभिन्न खेलों में अपने प्रदर्शन से खुद को, अपने परिवार को और देश को गौरवान्वित किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।