Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब पुलिस को मिली लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड, 100 जवानों की निगरानी में है गैंगस्टर

दिल्ली से बुधवार तड़के मानसा लाने के बाद बिश्नाई को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पंजाब पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम उसे लेकर पंजाब के एक शहर खरड़ जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी

अपडेटेड Jun 15, 2022 पर 11:19 AM
दिल्ली से बुधवार तड़के मानसा लाने के बाद बिश्नाई को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पंजाब पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया

Sidhu Moose Wala Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कड़ी सुरक्षा के साथ पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) को लेकर बुधवार तड़के पंजाब पहुंची, जहां उससे मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी।

बिश्नोई को बुधवार तड़के मानसा की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई को आज सुबह 4 बजे मानसा अदालत में पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें- Paavo Nurmi Games: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन नहीं जीत पाए गोल्ड


दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस को पटियाला हाउस कोर्ट की इजाजत के बाद पंजाब पुलिस ने पहले कस्टडी में ले लिया था, जिसके बाद कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दे दिया। मंगलवार को दिल्ली की अदालत ने पंजाबी सिंगर एवं कांग्रेस नेता मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड दी थी।

पंजाब पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने आदेश पारित किया। सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम उसे लेकर पंजाब के एक शहर खरड़ पहुंच गई है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

पंजाब पुलिस 2 बुलेट प्रूफ गाड़ी और भारी सुरक्षा के बीच उसे दिल्ली से अपने साथ लेकर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 100 पुलिसकर्मी लॉरेंस को लाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।

आपको बता दें कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने कहा था कि मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।