Paavo Nurmi Games: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन नहीं जीत पाए गोल्ड

फिनलैंड में हो रहे पावो नुरमी गेम्स के दौरान नीरज चोपड़ा ने 89.03 मीटर लंबा थ्रो फेंका। इससे पहले उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था, जिसके बूते उन्हें पिछले साल ओलंपिक में गोल्ड मिला था। एक साल बाद ट्रैक पर वापसी करने वाले हरियाणा के इस होनहार एथलीट ने अपना ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है

अपडेटेड Jun 15, 2022 पर 10:30 AM
हरियाणा के इस होनहार एथलीट ने हालांकि अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले युवा जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने एक नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिनलैंड में हो रहे पावो नुरमी गेम्स 2022 (Paavo Nurmi Games 2022) में उन्होंने 89.30 मीटर लंबा थ्रो फेंककर नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया है। हालांकि इसके बावजूद वह गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए। हरियाणा के रहने वाले चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

24 वर्षीय नीरज चोपड़ा का इससे पहले नेशनल रिकॉर्ड 88.07 मीटर का था जो उन्होंने पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था। इससे पहले उन्होंने 7 अगस्त, 2021 को 87.58 मीटर थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट विजेता हैं।


टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा ने हिस्सा लिया। फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर ने 89.83 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जानकारों का कहना है कि नीरज के लिए यह प्रदर्शन अगले महीने होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टॉनिक का काम करेगा।

ये भी पढ़ें- LIC के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी, 4% चढ़कर 700 रुपए के ऊपर पहुंचा शेयर, अब निवेशक क्या करें

वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में पावो नुरमी एक गोल्ड इवेंट है। यह डायमंड लीग के बाद सबसे बड़ी ट्रैक-एंड-फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक है। फिनलैंड के ही ओलिवर हेलैंडर को गोल्ड मेडल मिला, जिन्होंने 89.93 मीटर दूर भाला फेंका। नीरज इन खेलों में भाग लेने वाले एकमात्र एथलीट थे। इस सिल्वर मेडल से नीरज का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।