'स्टार्टअप सिटी' या फिर 'सिलीकॉन वैली' के नाम से फेमस बेंगलुरु शहर अपने ट्रैफिक के लिए खासा बदनाम रहा है। यहां तक कि अप इस शहर के ट्रैफिक के किस्से सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगे हैं। बेंगलुरु की शहरों पर लगने वाले जाम की वजह से आपको मिनटों की दूरी को तय करने के लिए घंटों का वक्त भी बिताना पड़ सकता है। अब इस शहर के ट्रैफिक की वजह से न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेरिल मिशेल के परिवार को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
होटल जाते वक्त जाम में फंसे
न्यूजीलैंड टीम के क्रिकेटर डेरिल मिशेल के परिवार को बेंगलुरु के भीषण जाम का सामना करना पड़ा। दरअसल कीवी क्रिकेटर का परिवार होटल जा रहा था। जिस दौरान वे सड़क की भीड़ में फंस गए। इस बारे में कीवी क्रिकेटर ने खुद खुलासा किया। शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ एक अहम ग्रुप स्टेज मुकाबले से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए 32 साल के बल्लेबाज ने कहा कि गुरुवार को होटल आते समय उनकी पत्नी और दोनों बच्चे बेंगलुरु के ट्रैफिक में फंस गए।
शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। अगर दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करना है तो उनके लिए यह मैच जीतना अनिवार्य है। ऐसे में यह भी अंदेशा है कि ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। जहां न्यूजीलैंड ने इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान का काफी बेहतरीन शुरुआत की थी। लेकिन अब यह टीम भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के हाथों लगातार तीन मुकाबले गंवा चुकी है। प्वाइंट्स टेबल में भी यह टीम चौथे नंबर पर खिसक गई है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जीवित रखा है। ऐसे में दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना होगा।