Get App

उत्तराखंड के होटल में मिला खून से लथपथ जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का शव, गला रेतकर निर्मम हत्या!

Jadavpur University Professor Dead: कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी के 44 वर्षीय प्रोफेसर का शव उत्तराखंड के एक होटल में मिला, जहां उनका हाथ और गला कटा हुआ था। कई रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने कहा है कि प्रोफेसर मैनाक पाल की गला रेतकर हत्या की आशंका है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है

Akhileshअपडेटेड Nov 11, 2024 पर 1:09 PM
उत्तराखंड के होटल में मिला खून से लथपथ जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का शव, गला रेतकर निर्मम हत्या!
Jadavpur University Professor Dead: प्रोफेसर मैनाक पाल अपने दो दोस्तों के साथ छोटी यात्रा पर उत्तराखंड गए थे

Jadavpur University Professor Dead: कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी के 44 वर्षीय एक प्रोफेसर की उत्तराखंड के एक होटल में गला रेतकर हत्या कर दी गई, जहां वे कुछ दिन पहले अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर मैनक पाल का शव उत्तराखंड के एक लॉज के कमरे में मिला। उनके हाथों पर कट और गला कटा हुआ था। पुलिस ने बताया कि उन्हें आत्महत्या का संदेह है। मैनक पाल अपनी पत्नी, बेटी और माता-पिता के साथ रहते थे। वह अपने दो दोस्तों के साथ एक छोटी यात्रा पर उत्तराखंड गए थे। जब उनके दोस्त अपनी यात्रा पर चले गए, तो पाल ने कोलकाता वापस आने का फैसला किया।

उन्होंने अगली सुबह कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए लालकुआं के एक होटल में चेक इन किया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया कि दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर मैनक पाल (Mainak Pal) का शव 8 नवंबर को शौचालय में पड़ा मिला था। इस दौरान उनकी गर्दन और हाथों पर गहरे जख्म के निशान थे।

एनडीटीवी के अनुसार, कथित तौर पर उन्हें अपनी बेटी की याद आ रही थी और वे घर वापस लौटना चाहते थे। शुक्रवार शाम को पाल से उनके परिवार के सदस्यों ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे फोन पर संपर्क नहीं कर पाए। इसके बाद घबराए पाल के परिवार ने होटल को फोन किया, जिसके बाद कर्मचारियों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा।

होटल कर्मचारियों को उन्हें प्रोफेसर का शव बाथरूम में पड़ा मिला। इस दौरान उनके हाथों और गर्दन पर गहरे घाव थे और फर्श पर खून बिखरा हुआ था। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक शव परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड पुलिस ने आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं किया है। शुरुआती पुलिस रिपोर्ट में हत्या के साथ खुदकुशी के भी संकेत दिए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें