कोलकाता के ईएम बाईपास में एक पॉपुलर चाय की दुकान के पास एक नाबालिग लड़के का गुस्सा देखते ही देखते हिंसा में बदल गया और एक युवा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावर को कथित तौर पर ये शक था इस महिला का उसके पिता के साथ अवैध संबंध था। पीड़िता आरोपी नाबालिग के पिता के साथ रेस्टोरेंट में थी, जब लड़का अपनी मां और एक शख्स के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद नाबालिग लड़के ने महिला पर जोरदार हमला किया और उस पर कई बार चाकू से वार किया।
