कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात के समय रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इसी दिन बड़े ही धूमधाम के साथ कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन नंद गोपाल की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी की अलग ही रौनक देखने को मिलती है।
