श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ कान्हा के करेंगे दर्शन, 9 अरब से अधिक योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

CM Yogi in Mathura: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त और 26 अगस्त को मथुरा दौरे पर रहेंगे। यहां वो सांस्कतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सांसद हेमा मालिनी की ओर से कान्हा और यशोदा पर नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। सीएम 9 अरब से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे

अपडेटेड Aug 25, 2024 पर 1:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CM Yogi in Mathura: सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे और श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए आज मथुरा पहुंच रहे हैं।

कृष्णनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर शुरू हो चुकी हैं। श्री कृष्ण की जन्मस्थली ब्रजभूमि में 5251वें श्री कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने वाले हैं। इस दौरान सीएम मथुरा में गुब्बारा उड़ाकर इसकी शुरुआत करेंगे। इस दौरान सीएम योगी मथुरा में 9 अरब से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को नया बनाया गया पांचजन्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यहां सांसद हेमा मालिनी की ओर से कान्हा और यशोदा पर नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। 26 अगस्त को सीएम श्री कृष्ण जन्मभूमि दर्शन करने जाएंगे।

बरसाना में रोप वे, यमुना नदी में क्रूज, पच्चजन्य पेक्षागृह, वृंदावन लक्ष्मण शहीद स्मारक पेक्षागृह, मल्टीलेवल पार्किंग, गोवर्धन तहसील भवन, बरसाना कोसी गोवर्धन मार्ग का परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ का ये है पूरा कार्यक्रम


सीएम योगी आदित्यनाथ आज (25 अगस्त) शाम 5:40 हेलिकॉप्टर से मथुरा पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सालय वेटरनरी विश्वविद्यालय परिसर में उतरेगा। शाम 5:55 पर डेंपियन नगर में स्थित पांचजन्य ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे। ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 26 अगस्त को सीएम श्री कृष्ण जन्मभूमि दर्शन करने के लिए सुबह 9:15 पर मंदिर पहुंचेंगे। जन्माष्टमी महोत्सव संबोधन भी देंगे। सुबह 10:15 बजे सीएम का काफिला वेटरनरी विश्वविद्यालय के लिए रवाना होगा। फिर सुबह 10:30 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रज में कई कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान ब्रज में पांच बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इस दौरान कन्हैया मित्तल अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। वहीं कथक डांसर डॉक्टर यासमीन का नृत्य भी लोगों को देखने को मिलेगा।

26 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी

इस साल 75 साल बाद जन्माष्टमी पर द्वापर युगीन सौभाग्य योग बन रहा है। इस बार की जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन 4 शुभ योग का संयोग है। लिहाजा भगवान श्री कृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव विशेष है। इस दिन ठाकुर जी पदमकांति पुष्प बंगले में विराजेंगे और सोम - चंद्रिका का पोशाक धारण करेंगे। इसमें पहले ठाकुर जी के जलाभिषेक कामधेनु स्वरूपा गऊ द्वारा रात 12:10 से रात 12:25 तक होगा।

Bank Holiday: जन्माष्टमी के दिन सोमवार को खुले रहेंगे बैंक! जानें क्यों RBI ने खोले हैं छुट्टी के दिन बैंक?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।