Get App

कमाल की दाल! शुगर, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल और पथरी के लिए है फायदेमंद

Kulthi Dal: वैसे तो सभी दालें सेहत के लिए फायदेमंद है। आज हम एक ऐसी दाल के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जिसके खाने से बीमारियां दूर से ही सलाम करेंगी

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 27, 2022 पर 9:38 AM
कमाल की दाल! शुगर, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल और पथरी के लिए है फायदेमंद
कुलथी दाल गुणों की खान है।

Kulthi Dal: दाल को प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है। कई लोग शरीर में प्रोटीन (Protein Rich) की कमी को पूरा करने के लिए अरहर दाल, मसूर दाल, उड़द दाल, चना दाल और मटर दाल खाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बता रहे हैं। जिसके बारे में शायद आपने बहुत कम सुना होगा। इसका कुलथी दाल (Kulthi Dal - Horse Gram) है। यह दाल ज्यादा मशहूर नहीं है। लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

कुलथी दाल कई बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित हो सकती है। कुलथी की दाल प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर होती है। इसको डाइट में शामिल कर कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलथी दाल की खेती ज्यादातर दक्षिण भारत में की जाती है। रसम और सांभर जैसी साउथ इंडियन डिश में कुलथी दाल का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। गहरे भूरे रंग की होने के कारण कुलथी दाल काफी हद तक साबुत मसूर की दाल की तरह दिखाई देती है। इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इसके फायदे....

शुगर को करती है कंट्रोल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें