Kurla Bus Crash: BEST बस ड्राइवर को पहनाए कांस्टेबल के कपड़े, फिर एक से दूसरे स्टेशन में पुलिस ने किया शिफ्ट

पुलिस ने कहा कि बस ड्राइवर ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे बस की स्पीड तेज हो गई और वो कई गाड़ियों को टक्कर मारती हुआ और लोगों को कुचलती चली गई। जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर कॉन्ट्रैक्ट पर था और 1 दिसंबर को ही बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (BEST) में शामिल हुआ था

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 5:15 PM
Kurla Bus Crash: BEST बस ड्राइवर को पहनाए कांस्टेबल के कपड़े, फिर एक से दूसरे स्टेशन में पुलिस ने किया शिफ्ट, भीड़ के गुस्से से बचाने के लिए करना पड़ा ऐसा

मुंबई के कुर्ला में BEST बस दुर्घटना में सात लोगों की जान चली गई। हादसे को लेकर पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि ड्राइवर को सही तरीके से ट्रेनिंग नहीं मिली थी और उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया था। पुलिस ने कहा कि बस ड्राइवर ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे बस की स्पीड तेज हो गई और वो कई गाड़ियों को टक्कर मारती हुआ और लोगों को कुचलती चली गई। जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर कॉन्ट्रैक्ट पर था और 1 दिसंबर को ही बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (BEST) में शामिल हुआ था।

मुंबई पुलिस ने बस के अंदर लगे CCTV कैमरों से कैप्चर की गई फुटेज जब्त की है। फुटेज के आधार पर पुलिस यात्रियों की पहचान करेगी और उनकी गवाही को मामले में प्रत्यक्षदर्शी के रूप में इस्तेमाल करेगी।

News18 ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर के साथ मारपीट की थी।


ड्राइवर को कांस्टेबल के कपड़े पहना कर ले गई पुलिस

उन्होंने कहा कि ड्राइवर को भीड़ से बचाने के लिए पुलिस ने उसे एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन ले जाते समय कांस्टेबल के कपड़े पहनाए थे।

रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों ने यह भी कहा कि यह दुखद हादसा इंसानी भूल और इलेक्ट्रॉनिक वाहन (EV) चलाने के लिए सही ढंग से ट्रेनिंग नहीं मिलने के कारण हुआ।

कुर्ला बस हादसा

सोमवार रात मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में BEST की एक बस ने पैदल यात्रियों को कुचला और कई गाड़ियों को टक्कर मारती हुई निकली। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब रूट 332 पर बेस्ट बस के ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया और भीड़भाड़ वाले कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास एक सोसायटी की दीवार से जा टकराई। टक्कर लगने से पहले बेकाबू बस ने रास्ते में कम से कम 30-40 गाड़ियों को टक्कर मार दी।

ये पूरा हादसा इलाके में लगे CCTV के कैमरों में भी कैद हो गया। वीडियो फुटेज देखने से पता चलता है कि कैसे पलक झपकते ही ये हादसा और कितना खौफनाक था ये हादसा।

CCTV वीडियो में एक BEST बस को एक संकरी सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है, जिसके दोनों तरफ वाहन खड़े हैं। बगल में एक ऑटोरिक्शा भी खड़ा है, जिसके पास दो युवक बातचीत में लगे हुए हैं।

जैसे ही BEST बस आगे बढ़ती है, एक दूसरी इलेक्ट्रिक BEST बस संकरे रास्ते से तेजी से गुजरती है, ऑटो और पास खड़े व्यक्तियों में से एक से टकराती है। अनियंत्रित बस सड़क पर कई वाहनों से टकराती जा रही है, जिससे गाड़ियों के अंदर बैठे और आस-पास खड़े लोग घायल हो गए हैं।

Mumbai Bus accident: मुंबई में बेकाबू हुई बेस्ट की बस, ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सेलरेटर, 30 लोगों को कुचला, 4 की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।