उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बुजुर्ग महिला से दरिदंगी का खौफनाक मामला सामने आया है। घर में अकेली महिला से एक व्यक्ति ने पहले दुष्कर्म किया और फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी का बेलन डालकर जान लेने की कोशिश की, जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार तड़के 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक व्यक्ति ने पहले दुष्कर्म किया, फिर बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए बुजुर्ग महिला के गुप्तांग में बेलन डाल बुजुर्ग महिला की जान लेने की कोशिश की।
घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग महिला झोपड़ी में दर्द से तड़पती रही। महिला बड़ी गंडक नदी किनारे झोपड़ी बना कर रह रही थी। पास से गुजर रहे लोगों ने दर्द से कराह रही महिला को देखा, तो वह हैरान रह गए।
इन लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला को नजदीकी अस्पताल ले गई, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया। महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
बुजुर्ग का इलाज करने वाली महिला डॉक्टर भी दरिदंगी की ऐसी घटना देख चौंक गईं। महिला डॉक्टर ने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना हुई हैं। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ ऑब्जेक्ट डाला गया, जिसे रिमूव कर दिया गया। मेडिकल अभी हुआ नही है, क्योंकि महिला की स्थिति गंभीर है।
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि 70 साल की बुजुर्ग महिला गांव के ही बाहर बड़ी गंडक नदी नारायणी के बंधा नंबर 4 पर अकेले रहती थी। गांव में बुजुर्ग महिला का पूरा परिवार रहता है। सुबह और शाम का खाने करने के बाद बुजुर्ग महिला अपनी झोपड़ी पर आकर रहती थी और रात में भी उसी झोपड़ी में सो जाती थी, लेकिन आज सुबह भोर में इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना को अंजाम दिया गया। वो भी एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और हैवानियत की ऐसी घटना सन करने वाली है।