हैवान बाप! 5 साल के मासूम का कुल्हाड़ी से काटा सिर, मिट्टी के बर्तन में रखा और घर को लगा दी आग, रूह कंपा देगी ये वारदात

मामला मऊ थाना क्षेत्र के दुबारी गांव का है, जहां बीती रात राजकुमार नाम के शख्स ने अपने चार बच्चों की हत्या करने के लिए उन्हे कमरे में बंद कर लिया। उसकी पत्नी ने जैसे-तैसे मिन्नत कर के किसी तरह से तीन बच्चों को तो कमरे से बाहर निकाल लिया, लेकिन पांच साल के छोटे बच्चे को उस कलयुगी पिता ने अंदर ही रोक लिया

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 8:24 PM
कलयुगी पिता! 5 साल के मासूम का कुल्हाड़ी से काटा सिर, मिट्टी के बर्तन में रखा और घर को लगा दी आग

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बीती रात बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पिता इतना चिढ़ गया कि वो हैवान बन गया है और उस बेदर्द ने अपने ही पांच साल के मासूम बच्चे को कमरे में कैद कर कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद आरोपी ने उस कमरे में भी आग लगा दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मऊ थाना क्षेत्र के दुबारी गांव का है, जहां बीती रात राजकुमार नाम के शख्स ने अपने चार बच्चों की हत्या करने के लिए उन्हे कमरे में बंद कर लिया। उसकी पत्नी ने जैसे-तैसे मिन्नत कर के किसी तरह से तीन बच्चों को तो कमरे से बाहर निकाल लिया, लेकिन पांच साल के छोटे बच्चे को उस कलयुगी पिता ने अंदर ही रोक लिया।

वो हैवान उसे मासूम को बार-बार जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद मां अपने बच्चे को बचाने के लिए मुहल्ले वालों से मदद मांगने पहुंचीं और लोगों के दरवाजे खटखटाती रही, लेकिन किसी ने अपना दरवाजा खोलकर उसकी मदद नहीं की।

बच्चे के सिर को मिट्टी के बर्तन में भर दिया


इधर मां मदद की गुहार लगा रही थी, तो उधर बाप के रूप में उस शैतान ने बड़ी बेदर्दी से अपने छोटे बच्चे की कुल्हाड़ी से गर्दन काट और उसे मौत के घाट उतार दिया।

इतना ही नहीं उसने बच्चे के सिर को मिट्टी के बर्तन में भर दिया और अपने कच्चे घर में आग भी लगा दी। ये सब देख कर पत्नी जोर-जोर से रोने लगी और आग लगने की आवाज लगाने लगी। तब जाकर कहीं पड़ोसी इकट्ठा हुए, लेकिन किसी ने घर के भीतर की हिम्म्त नहीं दिखाई।

हालांकि, इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। पुलिस ने मृतक बच्चे का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

पत्नी के साथ भी करता था मारपीट

पीड़ित पत्नी का कहना है कि उसका और उसके पति का विवाद नवरात्री से चल रहा है, जो छोटी-छोटी बात पर उसके साथ मारपीट करता था। मारपीट में उसका हाथ भी टूट गया था।

इस घटना के बारे में बताते हुए महिला ने कहा, कल रात में वह घर के आंगन में टहल रहा था और चारों बच्चों की हत्या करने की बात कहकर बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। उसने अपने ससुर और पड़ोसियों से भी मदद मांगी थी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की, जिसके बाद रात करीब 3 बजे वह सोते हुए बच्चों को अपने कमरे में ले गया। किसी तरह उसने तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन छोटे बेटे को कमरे में बंद कर लिया। बच्चा बाहर आने के लिए रोने लगा, तो उसके पति ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या किस वजह से की है, उसे पता नहीं है।

वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र शक करता था, जिस बात को लेकर उसके साथ मारपीट करता रहता था। कल उसने कमरे में अपने छोटे बेटे को बंद कर हत्या कर दी है, जिसपर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

खाने में सब्जी कम दी... तो पति ने तवे से पीट-पीट कर ले ली पत्नी की जान, बेटियों के सामने हुई वारदात

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।