खाने में सब्जी कम दी... तो पति ने तवे से पीट-पीट कर ले ली पत्नी की जान, बेटियों के सामने हुई वारदात

सहारनपुर के नकुड़ कस्बे के मोहल्ला जोगियान में सोमवार को ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब मामूली से विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की तवे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला जोगियान के रहने वाले इब्बन अली अपनी पत्नी शहनाज के साथ दोपहर के खाने के दौरान सब्जी कम पड़ने पर झगड़ा करने लगा

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 7:27 PM
पति ने तवे से पीट-पीट कर ले ली पत्नी की जान, दोनों बेटियों के सामने हुई वारदात

पति पत्नी के बीच झगड़े किस घर में नहीं होते। कई बार लड़ाई इतनी भयंकर हो जाती है कि बात रिश्ता खत्म करने तक पर आ जाती है और तलाक भी जाता है। लेकिन स्थिति तब और भी ज्यादा गंभीर बन जाती है, जब आपसी लड़ाई इस हद तक बढ़ जाए कि दोनों लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन तक बन जाएं। ऐसी ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया है, जहां एक पति सिर्फ इतनी सी बात पर अपनी पत्नी का जान ले ली क्योंकि उसने खान में कम सब्जी परोसी थी।

सहारनपुर के नकुड़ कस्बे के मोहल्ला जोगियान में सोमवार को ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब मामूली से विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की तवे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला जोगियान के रहने वाले इब्बन अली अपनी पत्नी शहनाज के साथ दोपहर के खाने के दौरान सब्जी कम पड़ने पर झगड़ा करने लगा।

मदद के लिए दौड़ी दोनों बेटियां, लेकिन...


इस दौरान गुस्से में आग-बबूला हुए इब्बन ने अपनी पत्नी शहनाज के सिर पर तवे से कई बार वार कर उसकी जान ले ली। उसने तवे से इतनी जोर से मारा से कि शहनाज की सिर से काफी खून बह गया।

घर में लड़ाई के बीच शहनाज की दोनों बेटियां, सोनम और आलिया, अपनी मां को बचाने के लिए चीखती हुई घर से बाहर निकलीं। बच्चियों के चीख पुकार सुन कर पड़ोसी भी जमा हो गए, लेकिन तब तक शहनाज की जान जा चुकी थी।

पड़ोसियों के सामने खून में लथपथ शहनाज की लाश पड़ी और ये देखकर सबके हाथ पांव फूल गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति इब्बन को हिरासत में लिया।

पूरा कमरा खून से भर चुका था

घटनास्थल पर पहुंचे CO एसएन वैभव पांडेय ने छानबीन की और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि पूरी वारदात दोनों बेटियों के सामने ही हुई। आरोपी इब्बन अपनी बच्चियों के सामने ही अपनी पत्नी को तवे से पीट रहा था। यह सब देख कर बेटियां घबरा गईं और दोनों घर से बाहर निकल कर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाकर लाईं। लेकिन जब तक वे मदद लेकर आतीं, तब तक पूरा कमरा खून से भर चुका था और शहनाज की मौत हो चुकी थी।

पति ने नहीं की 8 करोड़ की संपत्ति नाम, पत्नी ने आशिक संग मिलकर कर दिया कत्लेआम, 800 Km दूर ठिकाने लगाई लाश

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।