पति ने नहीं की 8 करोड़ की संपत्ति नाम, पत्नी ने आशिक संग मिलकर कर दिया कत्लेआम, 800 Km दूर ठिकाने लगाई लाश

Telangana Murder: उसने कथित तौर पर अपने पति, बिजनेसमैन 55 साल के रमेश की 1 अक्टूबर को उप्पल में हत्या कर दी, क्योंकि उसने 8 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी उसके नाम करने से इनकार कर दिया था। बाकी दो आरोपियों के साथ, वह बाद में शव को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक कॉफी एस्टेट में ले गई

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 2:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पति ने नहीं की 8 करोड़ की संपत्ति नाम, पत्नी ने आशिक संग मिलकर कर दिया कत्लेआम

तेलंगाना के उप्पल से एक बड़ा ही डराने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और शव को बेंगलुरु के पास कर्नाटक में फेंकने के लिए कम से कम 800 Km की यात्रा की। पुलिस ने कहा कि महिला ने 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया- आरोपी पत्नी निहारिका, उसका प्रेमी निखिल और एक और आरोपी अंकुर, जिन्होंने बिजनेसमैन के पैसे के लिए हत्या की साजिश को अंजाम दिया और शव को ठिकाने लगाने के लिए राज्य बदले।

उसने कथित तौर पर अपने पति, बिजनेसमैन 55 साल के रमेश की 1 अक्टूबर को उप्पल में हत्या कर दी, क्योंकि उसने 8 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी उसके नाम करने से इनकार कर दिया था। बाकी दो आरोपियों के साथ, वह बाद में शव को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक कॉफी एस्टेट में ले गई।

पुलिस ने कैसे सुलझाया मामला?


जांच तीन हफ्ते पहले शुरू हुई, जब पुलिस को कर्नाटक के कोडागु जिले में एक कॉफी एस्टेट में एक अज्ञात, जला हुआ शव मिला। जले हुए शव की पहचान करना बेहद मुश्किल था।

शुरुआती जांच के दौरान, पुलिस ने CCTV फुटेज को स्कैन किया और एक लाल कार पर उनका ध्यान गया, जिससे जांच में और खुलासे हुए।

यह कार रमेश के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसकी पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के लिए अपने कर्नाटक पुलिस से संपर्क किया।

बिजनेसमैन की हत्या की साजिश की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस को उसकी पत्नी की भूमिका पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपने पति की हत्या करनी की बात कबूल ली और बाकी साथियों के नाम भी बता डाले।

महिला की दूसरी शादी, पहले जा चुकी है जेल

महिला पेशे से इंजीनियर है। पुलिस ने खुलासा किया कि उसने जल्दी शादी कर ली, मां बन गई और बाद में तलाक हो गया। वह हरियाणा में एक वित्तीय धोखाधड़ी मामले में भी जेल गई थी, जहां उसकी मुलाकात दूसरे आरोपी अंकुर से हुई थी।

जेल से रिहाई के बाद उसने रमेश से दूसरी शादी की। उसी दौरान वह निखिल के साथ रिलेशनशिप में थीं। उसके और दूसरे आरोपी अंकुर के साथ, महिला ने उसकी संपत्ति हासिल करने के लिए रमेश की हत्या की योजना बनाई।

'मेरी नहीं हुई, तो किसी की नहीं होने दूंगा' बिलासपुर में 18 साल के प्रेमी ने 17 साल की प्रेमिका की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।