उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बुजुर्ग महिला से दरिदंगी का खौफनाक मामला सामने आया है। घर में अकेली महिला से एक व्यक्ति ने पहले दुष्कर्म किया और फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी का बेलन डालकर जान लेने की कोशिश की, जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार तड़के 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक व्यक्ति ने पहले दुष्कर्म किया, फिर बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए बुजुर्ग महिला के गुप्तांग में बेलन डाल बुजुर्ग महिला की जान लेने की कोशिश की।
