Get App

'ऑफिस आने के लिए कहो, तो...' फिर चर्चाओं में L&T चेयरमैन सुब्रमण्यन, वर्क फ्रॉम होम और सरकारी योजना पर उठाए सवाल!

सुब्रमण्यन ने मंगलवार को चेन्नई में CII के मिस्टिक साउथ ग्लोबल लिंकेज समिट 2025 में बोलते हुए कहा, “जब मैं 1983 में L&T में शामिल हुआ, तो मेरे बॉस ने कहा, अगर तुम चेन्नई से हो, तो तुम दिल्ली जाओ और काम करो। आज, अगर मैं चेन्नई से किसी लड़के को ले जाऊं और उसे दिल्ली जाकर काम करने के लिए कहूं, तो वह अलविदा कह देता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2025 पर 7:11 PM
'ऑफिस आने के लिए कहो, तो...' फिर चर्चाओं में L&T चेयरमैन सुब्रमण्यन, वर्क फ्रॉम होम और सरकारी योजना पर उठाए सवाल!
फिर चर्चाओं में L&T चेयरमैन सुब्रमण्यन, वर्क फ्रॉम होम और सरकारी योजना पर उठाए सवाल!

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन एक बार फिर चर्चाओं में हैं, क्योंकि उन्होंने इस बार वर्क फ्रॉम होम कल्चर को लेकर एक और बयान दिया है। उन्होंने खासकर टेक इंडस्ट्री को लेकर ये बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी IT कर्मचारी को ऑफिस आकर काम करने के लिए कहते हैं, तो वह टाटा बाय-बाय कह जाता है। हाल ही में सुब्रमण्यन तब विवादों में घिरे थे, जब उन्होंने हफ्ते में 90 घंटे काम करने की वकालत की थी।

सुब्रमण्यन ने मंगलवार को चेन्नई में CII के मिस्टिक साउथ ग्लोबल लिंकेज समिट 2025 में बोलते हुए कहा, “जब मैं 1983 में L&T में शामिल हुआ, तो मेरे बॉस ने कहा, अगर तुम चेन्नई से हो, तो तुम दिल्ली जाओ और काम करो। आज, अगर मैं चेन्नई से किसी लड़के को ले जाऊं और उसे दिल्ली जाकर काम करने के लिए कहूं, तो वह अलविदा कह देता है।''

उन्होंने कहा कि ट्रांसफर नहीं होने की इच्छा IT सेक्टर में और भी ज्यादा साफ है, जहां कर्मचारी दफ्तर में लौटने के बजाय दूर से काम करना पसंद करते हैं।

ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, L&T चीफ ने कहा, "अगर आप उसे (आईटी कर्मचारी को) ऑफिस आकर काम करने के लिए कहते हैं, तो वह अलविदा कह देता है। और वो पूरी तरह से एक अलग दुनिया है। इसलिए, यह एक अजीब दुनिया है, जिसमें हम रहने की कोशिश कर रहे हैं और हममें से कई लोग थोड़े ज्यादा सफेद बाल पहनकर इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। हमें यह देखना होगा कि इस दुनिया के साथ कैसे रहना है और ऐसी नीतियां बनानी होंगी जो इन सबको समझने और इसे आगे बढ़ाने के लिए फ्लेक्सिबल हों।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें