Get App

‘घुटनों के बल बैठी थीं Lady Diana, सिर नीचे था…फिर चमकने लगीं कैमरों की लाइट्स’, फ्रेंच डॉक्टर ने बताया-कैसी थी वह रात

डॉ. फ्रेडरिक मैलीज 31 अगस्त, 1997 की उस रात को याद कर रहे थे जिस दिन लेडी डायना की मौत हो गई। वह पेरिस में अल्मा टनेल से गुजरते हुए लगभग दो हिस्सों में बंटी जलती हुई मर्सिडीज को देखकर रुक गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2022 पर 10:35 AM
‘घुटनों के बल बैठी थीं Lady Diana, सिर नीचे था…फिर चमकने लगीं कैमरों की लाइट्स’, फ्रेंच डॉक्टर ने बताया-कैसी थी वह रात
बताया जाता है कि पीछा कर रहे फोटोग्राफरों से बचने की कोशिश में डायना की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

Lady Diana death : लेडी डायना की मृत्यु को लगभग 25 साल हो गए हैं। डायना के अंतिम क्षणों में उनके आसपास रहे फ्रेंच डॉक्टर ने कहा कि “मुझे नहीं पता था कि वह कौन हैं और मैं सिर्फ उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था।”

डॉ. फ्रेडरिक मैलीज ने द एसोसिटेड प्रेस से बातचीत में कहा कि वह एक पार्टी से लौटकर अपने घर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त कार के पास से गुजरे। उन्होंने कहा, “मुझे उनके अंतिम पलों कुछ जिम्मेदारी का एहसास हुआ। मुझे नहीं पता था कि मेरा नाम हमेशा के लिए उस दुखद रात से जुड़ जाएगा।”

दो हिस्सों में बंट गई थी मर्सिडीज

मैलीज 31 अगस्त, 1997 की उस रात को याद कर रहे थे जिस दिन लेडी डायना की मौत हो गई। वह पेरिस में अल्मा टनेल से गुजरते हुए लगभग दो हिस्सों में बंटी जलती हुई मर्सिडीज को देखकर रुक गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें