Credit Cards

Lalbaugcha Raja Darshan: लालबाग राजा के ऑनलाइन करें दर्शन, घर बैठे मिलेगा प्रसाद, ऑर्डर के लिए चेक करें लिंक

Lalbaugcha Raja 2024 Darshan Timings: मुंबई में लालबाग के राजा (लालबागचा राजा) की एक झलक पाने के लिए लाखों भक्तों की भीड़ लगी रहती है। अब आप लालबाग के राजा के ऑनलाइन घर बैठे दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप प्रसाद भी मंगा सकते हैं। इसके लिए लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल लालबाग मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा

अपडेटेड Sep 08, 2024 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
Lalbaugcha Raja 2024 Darshan Timings: लालबाग के राजा को ‘नवसाचा गणपति’ यानी भक्तों की इच्छाओं को पूरी करने वाले गणेश के रूप में पूजा जाता है।

देश भर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम मची हुई है। हिंदू कैलेंडर माह भाद्रपद के चौथे दिन यानी गणेश चतुर्थी से गणपति उत्‍सव की शुरुआत हो जाती है। गणपति उत्सव का आज (8 सितंबर) दूसरा दिन है। पूरे राज्य के कई सार्वजनिक पंडालों और घरों में बहुत से लोग गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं। पूरे देश में गणपति का उत्सव मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में खास तौर से बप्पा का स्वागत किया जाता है। जब भी बप्पा की बात होती है तो सबसे पहले लालबाग के राजा का नाम सामने आता है। लालबाग के दर्शन के लिए अब ऑनलाइन घर बैठे दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रसाद भी मंगा सकते हैं।

साल 1934 में लालबाग के राजा की भी स्थापना की गई। हुई। स्थानीय दुकानदारों और मछुआरों ने मिलकर लालबाग के राजा की स्थापना की थी। आजादी से पहले और देश की आजादी के कुछ साल बाद तक सार्वजनिक गणेशोत्सव क्रांतिकारियों के लिए एक प्रचार प्रसार का माध्यम हुआ करता था। लेकिन 1991 के बाद जब देश में इकोनॉमी की एक नई क्रांति हुई, तो मुंबई का गणेशोत्सव भी इससे अछूता नहीं रहा। गणेश मंडलों की भव्यता और पांडालों की चमक के लिए स्पॉन्सरों की लाइन लगने लगी। पीआर, विज्ञापन और मीडिया के प्रयोग को समझने में ‘लालबाग चा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल’ सबसे आगे रहा।

लालबाग के राजा के ऑनलाइन करें दर्शन


लालबाग के राजा को ‘नवसाचा गणपति’ यानी भक्तों की इच्छाओं को पूरी करने वाले गणेश के रूप में पूजा जाता है। लालबागचा राजा मुंबई की सबसे मशहूर गणेश मूर्तियों में से एक हैं। बॉलीवुड सितारों का यहां मेला लगता है। लालबाग के राजा की एक झलक पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग रहती हैं। ऐसे में अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो घर बैठे ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। लालबाग के राजा गणेश मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आप ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव दर्शन कर सकते हैं। ऑनलाइन दर्शन और प्रसाद के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। वहीं नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: lalbaugcharaja.com

YouTube चैनल: youtube.com/user/LalbaugRaja

Facebook पेज: m.facebook.com/LalbaugchaRaja

Instagram पेज: instagram.com/lalbaugcharaja

X (पूर्व में Twitter): twitter.com/lalbaugcharaja

लालबागचा राजा का प्रसाद ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें?

जो लोग व्यक्तिगत रूप से दर्शन नहीं कर सकते हैं। उनके लिए आयोजकों ने प्रसाद को आपके दरवाजे पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में घर बैठे लालबाग के राजा आशीर्वाद ले सकते हैं। लालबाग राजा गणेश मंडल ने जियो मार्ट और पेटीएम के साथ साझेदारी की है। जिसमें ऑनलाइन प्रसाद ऑर्डर कर सकते हैं। मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में लोग जियो मार्ट के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें प्रसाद की कीमत 51 रुपये हैं। इसमें दो बूंदी के लड्डू मिलते हैं। इसमें डिलिवरी चार्ज नहीं लिया जाता है। न्यूनतम ऑर्डर की भी कोई लिमिट नहीं है। मुंबई से बाहर और यहां तक कि विदेश में रहने वालों के लिए, पेटीएम के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। पेटीएम के प्रसाद पैकेज में पवित्र मिठाइयों के साथ 250 ग्राम सूखे मेवे शामिल हैं।

इसके अलावा गणेश मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.lalbaugcharaja.com पर भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें भी घर बैठे प्रसाद पहुंचा दिया जाता है।

लालबागचा राजा में कैसे होता है मैनेजमेंट?

10 दिनों के उत्सव में लाखों सामान्य लोगों की भीड़ के साथ वीआईपी और वीवीआईपी लोगों का तांता भी लालबाग के राजा के यहां लगाता है। ऐसे में स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं का काम करते हैं। गणेशोत्सव की शुरुआत से महीनेभर पहले ही सभी की ड्यूटी तय हो जाती है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ मीटिंग होती है और क्राउड मैनेजमेंट की योजना तैयार होती है। ये पूरा काम अनुशासन के साथ होता है। लोगों को असुविधा न हों इसलिए हर साल कुछ न कुछ बदलाव होते हैं।

Happy Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा मोरया... गणेश उत्सव पर सभी को दें शुभकामनाएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।