Get App

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पर्दाफाश, सलमान खान की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी और 60 शूटरों की हुई भर्ती

Salman Khan Murder Conspiracy Case: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सलमान खान से कैसी दश्मनी है। इसकी एक एक परत खुलने लगी है। हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस ने बताया कि हमलावर सलमान के हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। शूटर्स को इसके लिए 25 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2024 पर 11:53 AM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पर्दाफाश, सलमान खान की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी और 60 शूटरों की हुई भर्ती
Salman Khan Murder Conspiracy Case: पुलिस ने यह भी बताया कि करीब 60 से 70 लोग सलमान खान के हर मूवमेंट की खबर रख रहे थे।

लॉरेंस बिश्नोई एक ऐसा जाना माना गैंगेस्टर है, जो पिछले कई सालों से सलमान खान को धमकी दे रहा है। इस गैंग की एक ऐसी योजना का खुलासा हुआ, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। सलमान खान को जान से मारने के सिलसिले में नवी मुंबई पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नी गैंग के गिरफ्तार किए गए 5 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन आरोप पत्रों में कहा गया है कि बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

इसके साथ ही 60-70 लोगों की भर्ती की गई थी। जिनका काम सलमान के हर मूवमेंट पर नजर रखना है। पुलिस ने पांच लोगों के नाम वाली चार्जशीट में कहा कि यह ठेका जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले गिरोह ने लिया था। आरोपी पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियार एके 47, एके 92 और एम 16 तथा तुर्की से बने जिगाना हथियार खरीदने की तैयारी कर रहे थे।

लॉरेंस बिश्नोई की सलमान खान से है पुरानी दुश्मनी

दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। कई साल से यह गैंग सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। यह विवाद 1998 के एक मामले से जुड़ा है। जिसमें सलमान खान काले हिरणों के अवैध शिकार में शामिल थे। बिश्नोई समुदाय के लिए एक पवित्र जानवर है। इसी वजह से लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान से घनघोर दुश्मनी रखता है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सलमान खान को जान से मारने की कई बार धमकी दी जा चुकी हैं। यहां तक सलमान की हत्या की योजना भी बनाई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें