लॉरेंस गैंग के निशाने पर श्रद्धा वाल्कर की हत्या का आरोपी आफताब, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

Shraddha Walkar Murder Case: राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में श्रद्धा वाल्कर की हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला है। सिद्दीकी की हत्या का आरोपी शिव कुमार गौतम ने अपने कबूलनामे में इसका खुलासा किया है

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 11:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Shraddha Walkar Murder Case: मुंबई क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई की हिटलिस्ट का जिक्र किया गया है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान पता चला है कि बिश्नोई गिरोह एक बड़े वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सिद्दीकी के शूटर शिवकुमार गौतम से पूछताछ के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने श्रद्धा वाल्कर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला को मारने की तैयारी की गई थी। इसमें ये भी कहा गया है कि शुभम लोनकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम कर रहा है। श्रद्धा वॉल्कर की साल 2022 में राजधानी दिल्ली में हत्या कर दी गई थी।

इसका आरोपी तिहाड़ जेल में बंद है। ऐसे में तिहाड़ जेल की सुरक्षा की समीक्षा हो सकती है। फिलहाल खतरे की आशंका को देखते हुए पूनावाला को तिहाड़ जेल के नंबर 4 के की एक सिंगल सेल में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि पूनावाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में था।

आफताब की सुरक्षा घेरे के कारण मामला टल गया


एक अधिकारी ने बताया कि शिवा ने खुलासा किया कि बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर और अन्य ने आफताब को निशाना बनाने की इच्छा जताई थी। लेकिन पूनावाला की कड़ी सुरक्षा की वजह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित तौर पर ऐसा करने से मामला टाल दिया। आगे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अब यह खुफिया जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की गई है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस ने 21 दिनों की तलाश के बाद शिवा को गिरफ्तार किया है जो कि अपने गांव के पास ही एक घर में छिपा हुआ था। जाल बिछाकर पुलिस ने शिवा के अलावा चार और लोगों को गिरफ्तार किया है।

श्रद्धा वॉल्कर की हत्या से हिल गई थी दिल्ली

मई 2022 में मुंबई के वसई की एक युवती, श्रद्धा वाल्कर की दिल्ली में उसके प्रेमी आफताब पूनावाला ने हत्या करके टुकड़े कर दिए थे। इन टुकड़ों को उसने फ्रिज में रखा था। कुछ दिनों तक उसे फ्रिज में रखा और फिर एक-एक कर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में उसे फेंक दिया था। मामला बहुत चर्चित हुआ था। इस घटना को सांप्रदायिक रंग भी दिया गया था। मामला नवंबर 2022 में सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात, तंत्र-मंत्र के चक्कर में मां ने दे दी बेटी की बलि, शव का कलेजा तक खा गई महिला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।