Get App

लॉरेंस गैंग की श्रद्धा वॉकर के हत्यारे आफताब पूनावाला को 'निशाना' बनाने की थी प्लानिंग, बाबा सिद्दीकी के शूटर ने किया खुलासा

मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मेन शूटर शिव कुमार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पहले दो आरोपियों, हरियाणा के मूल निवासी गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 8:28 PM
लॉरेंस गैंग की श्रद्धा वॉकर के हत्यारे आफताब पूनावाला को 'निशाना' बनाने की थी प्लानिंग, बाबा सिद्दीकी के शूटर ने किया खुलासा
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की श्रद्धा वॉकर के हत्यारे आफताब पूनावाला को 'निशाना' बनाने की थी प्लानिंग

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच में एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग 2022 श्रद्धा वॉकर हत्या मामले के आरोपी आफताब पूनावाला को निशाना बनाने की योजना थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य शूटर शिव कुमार ने खुलासा किया कि बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर ने पूनावाला पर हमला करने के बारे में चर्चा की थी। हालांकि, कथित तौर पर पूनावाला की कड़ी सुरक्षा के कारण गैंग ने ऐसा करने से परहेज किया।

रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है, “शिव ने खुलासा किया कि बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर और दूसरे सीनियर लोगों ने आफताब को निशाना बनाने का इरादा जताया था। यह खुफिया जानकारी अब आगे के सुरक्षा उपायों के लिए दिल्ली पुलिस के साथ साझा की गई है।" बांद्रा पूर्व में उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी की ऑफिस बिल्डिंग के बाहर तीन हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी।

मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मेन शूटर शिव कुमार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पहले दो आरोपियों, हरियाणा के मूल निवासी गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार किया था।

श्रद्धा वॉकर मामला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें