लखनऊ के बुद्धेश्वर स्थित एमएम मैरिज लॉन में बुधवार की रात एक शादी समारोह अचानक जंगल सफारी में बदल गया, जब एक तेंदुआ वहां आ धमका। यूट्यूबर अक्षय और ज्योति की शादी की खुशियां देखते ही देखते अफरातफरी में बदल गईं। बारात आ चुकी थी, मेहमान पकवानों का आनंद लेने वाले थे, तभी पहली मंजिल पर किसी ने एक जंगली जानवर देखा। पहले तो लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन जब तेंदुए की झलक मिली, तो शादी हॉल चीख-पुकार और भगदड़ के मंजर में बदल गया। दूल्हा-दुल्हन से लेकर मेहमान तक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
