Get App

Ghaziabad: बिजली गिरने से खेत में निकला शिवलिंग, लोगों ने माना चमत्कार, शुरू कर दी पूजा

गाजियाबाद के मुबारिकपुर डासना गांव में बिजली गिरने से खेत में गड्ढा बना, जिसमें शिवलिंग मिला। इसे दैवीय चमत्कार मानकर गांववालों ने पूजा शुरू की और शिवलिंग को मंदिर में स्थापित किया। अब वहां मंदिर बनाने की मांग उठ रही है। यह घटना गांव में धार्मिक उत्साह और आस्था को गहरा कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 2:18 PM
Ghaziabad: बिजली गिरने से खेत में निकला शिवलिंग, लोगों ने माना चमत्कार, शुरू कर दी पूजा
बिजली गिरने के बाद खेत में हुआ गड्ढा

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर डासना गांव में एक अद्भुत घटना सामने आई है। हाल ही में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली खेत में गिरी, जिससे वहां एक गहरा गड्ढा बन गया। जब लोग उस गड्ढे के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उसमें एक प्राचीन शिवलिंग दबा हुआ था। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए और इसे भगवान का चमत्कार मानने लगे। गांववालों का मानना है कि यह घटना दैवीय है, क्योंकि बिजली गिरने के बाद शिवलिंग का प्रकट होना किसी चमत्कारी घटना से कम नहीं है।

गांव के निवासी संजीव ने गड्ढे में शिवलिंग देखा। इसके बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग वहां जुटने लगे। स्थानीय लोगों ने शिवलिंग को गड्ढे से बाहर निकाला और पास के मंदिर में स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी। अब यहां मंदिर बनाने की मांग उठने लगी है, और खेत के मालिक ने अपनी जमीन देने की बात भी कही है।

आकाशीय बिजली से प्रकट हुआ शिवलिंग

मुबारिकपुर डासना के रहने वाले संजीव अपने खेत में चारा लेने आए थे, जब उन्होंने बिजली गिरने से बने गड्ढे में झांका और तो वहां एक प्राचीन शिवलिंग पड़ा हुआ था, जिस पर त्रिपुंड का चिन्ह था। यह देखकर उन्होंने जल्दी ही गांव वालों को सूचित किया और खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग गड्ढे के पास जुट गए। सभी लोग इसे भगवान शिव का चमत्कारी आशीर्वाद मानते हुए ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाने लगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें