Get App

Lithium: जम्मू-कश्मीर में मिला लिथियम का भंडार भारत के लिए कैसे साबित हो सकता है गेमचेंजर? यहां जानें सबकुछ

लिथियम एक तरह का खनिज है, जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों, मोबाइल फोन और लैपटॉप में लगने वाली बैटरियों में किया जाता है। माना जाता है कि डीजल और पेट्रोल गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण कम करने की दिशा में ये काफी महत्वपूर्ण है। जम्मू-कश्मीर में लिथियम के 59 लाख टन के विशाल भंडार का पता चला है। लिथियम के लिए भारत अब तक ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना जैसे देशों पर निर्भर था

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 12, 2023 पर 1:40 PM
Lithium: जम्मू-कश्मीर में मिला लिथियम का भंडार भारत के लिए कैसे साबित हो सकता है गेमचेंजर? यहां जानें सबकुछ
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित सलाल गांव में देश का पहला लिथियम का भंडार मिला है

Lithium Mines Discovery in India: भारत सरकार ने कहा है कि उसे जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में लिथियम (Lithium) के बड़े और बेहद महत्वपूर्ण भंडार होने का पता चला है। यह देश में मिला लिथियम का पहला भंडार है। केंद्र सरकार ने हाल ही में ऐलान किया कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) को जम्मू-कश्मीर में लिथियम के 59 लाख टन के विशाल भंडार का पता चला है। GSI ने इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर पैनल बनाने में अहम धातु लिथियम के 59 लाख टन भंडार का पता रियासी (Reasi) जिले में लगाया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस खोज से उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। बता दें कि लिथियम के लिए भारत अब तक ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना जैसे देशों पर निर्भर था।

क्या होता है लिथियम?

लिथियम एक तरह का खनिज है जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों, मोबाइल फोन और लैपटॉप में लगने वाली बैटरियों में किया जाता है। जानकारों का कहना है कि लिथियम का इस्तेमाल बार-बार रीचार्ज की जा सकने वाली बैटरियों में होता है। इन बैटरियों का इस्तेमाल मोबाइल फोन और लैपटॉप से लेकर इलेक्ट्रिक कारों में किया जाता है। माना जाता है कि डीजल और पेट्रोल गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण कम करने की दिशा में ये काफी महत्वपूर्ण है।

Volkswagen की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लिथियम के लिए वैश्विक बाजार तेजी से बढ़ रहा है। 2008 और 2018 के बीच शीर्ष उत्पादक देशों में वार्षिक उत्पादन 25,400 से बढ़कर 85,000 टन हो गया। लिथियम का उपयोग लैपटॉप और सेल फोन की बैटरियों के साथ-साथ ग्लास और सिरेमिक इंडस्ट्री में भी किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें