Liver शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग होता है। यह शरीर में भोजन पचाने से लेकर पित्त बनाने तक का काम करता है। यह Metabolism,पाचन, डिटॉक्सिफिकेशन से लेकर आवश्यक पोषक तत्वों को स्टोर करने तक कई तरह के काम करता है। इसके अलावा लिवर लगातार खून को फिल्टर करने, महत्वपूर्ण हार्मोन और एंजाइम बनाता है। और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। लिवर के खराब होने से पाचन शक्ति गड़बड़ हो जाती है। जिससे पेट की बीमारियां हो सकती हैं। लिवर पूरे शरीर को डिटॉक्स करता है। इसके मजबूत होने पर पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं इसके कमजोर होने पर आपका शरीर भी कमजोर होने लगता है।
