Get App

लखनऊ में पुलिस पर भड़का जज का बेटा, गाड़ी उठवाने पर झापड़ रसीद करने की देने लगा धमकी

Lucknow Judge Son: सोशल मीडिया पर एक आदमी के गुस्सैल रवैये का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आदमी ने चेहरे पर एक सफेद रंग का मास्क लगा रखा है। आदमी जोर-जोर से चिल्ला रहा है और कहता है कि 'क्या लिखा है इसपे! अभी ऐसी की तैसी कर दूंगा तुम्हारी!' इसके बाद आदमी पुलिस को गाड़ी खोलने के लिए कहता है-'खोलो इसको अभी के अभी खोल रहे हो या नहीं।' वीडियो में दिखाई दिया आदमी कथित तौर पर जज का बेटा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2023 पर 3:30 PM
लखनऊ में पुलिस पर भड़का जज का बेटा, गाड़ी उठवाने पर झापड़ रसीद करने की देने लगा धमकी
आदमी को गलत जगह पर गाड़ी पार्क करने के लिए 1,100 का जुर्माना लगाया गया।

Lucknow Judge Son: शनिवार को उत्तर प्रदेश के हजरतगंज में ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग जोन से एक गाड़ी उठवा ली। जिसके बाद कथित तौर पर एक जज का बेटा इतना भड़का कि उसने पुलिस को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी पर जिला न्यायाधीश लिखा हुआ था। इस गाड़ी को जिला गाजियाबाद में रजिस्टर किया गया था। X पर इस आदमी का वीडियो सामने आया है।

आदमी ने गुस्से में ये क्या-क्या बोल दिया

वीडियो में आदमी ने चेहरे पर एक सफेद रंग का मास्क लगाकर रखा है। आदमी जोर-जोर से चिल्ला रहा है और कह रहा है कि 'क्या लिखा है इसपे!  अभी ऐसी की तैसी कर दूंगा तुम्हारी!' इसके बाद आदमी पुलिस को गाड़ी खोलने के लिए कहता है-'खोलो इसके अभी के अभी खोल रहे हो या नहीं। खुलवाओगे या नहीं या चार झापड़ खाओगे तब जाओगे। थप्पड़ खाएगा या जेल में जाकर चक्की पीसेगा।' इसके बाद पुलिस जवाब देती है कि सर आप जाकर अधिकारी से बात कर लीजिए। इसके बाद आदमी कहता है 'तो मैं कौन हूं? तुमने उठाई कैसे बे, जिसने भी उठाई, उठाई कैसे बे! किसी को जाना है और अर्जेंट काम है और तुम्हें यही गाड़ी मिली उठाने के लिए।' इसके बाद भी आदमी का गुस्सा शांत नहीं होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें