लुटेरी दुल्हन ने महाकाल के नाम पर पति को लगाया लाखों का चूना, गहने और कैश लेकर ट्रेन से हो गई फुर्र

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश इंदौर के एरोड्रम थाने में एक लुटेरी दुल्हन समेत पांच लोगों पर व्यापारी पति ने लुट का मामला दर्ज किया है। पति का आरोप है कि जन्मदिन पर उज्जैन महाकाल में दर्शन करने के बहाने उसकी पत्नी ने लाखों के गहने और रुपए लेकर फरार हो गई

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 5:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मध्य प्रदेश इंदौर के एरोड्रम थाने में एक लुटेरी दुल्हन समेत पांच लोगों पर व्यापारी पति ने लुट का मामला दर्ज किया है

हाल ही में Netflix पर आई किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' तो आपने देखी ही होगी। जिसमें चलती ट्रेन में पत्नियां बदल जाती हैं। लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर के एरोड्रम थाने में व्यापारी पति ने अपनी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें पति का आरोप है कि जन्मदिन पर उज्जैन महाकाल में दर्शन करने के बहाने उसकी पत्नी चलती ट्रेन से लाखों के गहने और पैसे लेकर फरार हो गई।

अहमदाबाद के व्यापारी से जुलाई में हुई थी लुटेरी दुल्हन की शादी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के व्यापारी संजय भंडारी की शादी जुलाई में इंदौर की रहने वाली अहाना गिरी नाम की एक लड़की से हुई थी। नई नवेली दुल्हन ने पति को कहा कि जन्मदिन पर महाकाल के दर्शन करना है। पति ने पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए उज्जैन ले जाने का फैसला किया। लेकिन बीच रास्ते में ही पति के साथ बहुत बड़ा धोखा हो गया। उज्जैन जाते समय बीच रास्ते से ही पत्नी गायब हो गई। गायब होने के थोड़ी देर बाद पत्नी ने व्यापारी पति को मैसेज किया। इस मैसेज को पढ़ते ही पति के होश ही उड़ गए। अब पूरे मामले को लेकर पति ने इंदौर के एरोड्रम थाने में केस दर्ज करवाया है।


शादी के कुछ दिन बाद ही लड़की मांगने लगी थी तलाक

पीड़ित परिवार ने इंदौर में आकर शिकायत दर्ज करवाई है। परिवार का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही लड़की का रवैया काफी अजीब हो गया था। परिवार के मुताबिक दोनों की शादी 22 जुलाई को हुई थी और शादी के सिर्फ 5 दिन बाद ही लड़की ने व्यापारी से तलाक मांगना शुरू कर दिया था। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार ने दुल्हन के परिवार वालों को शादी में 10 लाख रुपए भी दिए थे। शादी से पहले जहां परिवार ने ड्राइवर राजेश के बैंक खाते में 3 लाख

ट्रांसफर किए थे तो वहीं बाकी के 7 लाख शादी के दिन 22 जुलाई को पिता महादेव गिरी, काजल गिरी और रूपा गिरी को कैश के रूप में दिए थे।

पुलिस कर रही है लुटेरी दुल्हन की तलाश

शिकायत दर्ज होने के बाद लगातार पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस में जाने से पहले पीड़ित परिवार ने शादी करवाने वाले मीडियेटर और युवती के परिजनों से संपर्क किया था। तब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। पीड़ित परिवार ने जब मीडियेटर से कहा तो उसने कहा, शादी के बाद तुम अपनी पत्नी को नहीं संभाल पाए, इसमें हमारी क्या गलती है। पुलिस ने इस पूरे मामले में ड्राइवर राजेश, लुटेरी दुल्हन, उसकी मां, ब्रोकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Katrina Kaif: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच क्यों बढ़ी थी दूरी! जब अपने ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।