मध्य प्रदेश के पन्ना जिले को हीरा नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां हीरा की खदाने हैं। बड़े पैमाने पर खुदाई होती रहती है। हीरा ने रातों रात एक गरीब किसान को करोड़पति बना दिया। 8 साल की कड़ी मेहनत के बाद उसे 32.80 कैरेट का हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही है। किसान का नाम स्वामीदीन पाल है। उसे यह हीरा सरकोहा क्षेत्र की खदान से मिला है। किसान ने हीरा मिलने के बाद उसे हीरा ऑफिस में जमा करा दिया है। जिसे आने वाली हीरा नीलामी में रखा जाएगा।