Get App

MP: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार, NSA लगाया गया, शर्मनाक वीडियो वायरल

Pravesh Shukla: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। सीधी जिले में नशे में धुत आरोपी एक आदिवासी युवक के मुंह पर पेशाब करता हुआ नजर रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गया है। घटना के सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मसले पर संज्ञान लिया। आरोपी के खिलाफ NSA की सख्त कार्रवाई भी शुरू की गई है

Akhileshअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 10:32 AM
MP: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला आरोपी प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार, NSA लगाया गया, शर्मनाक वीडियो वायरल
Sidhi viral video: नशे में धुत आरोपी आदिवासी युवक पर पेशाब करते हुए सिगरेट पीता हुआ भी नजर आ रहा है

मध्य प्रदेश के सीधी जिले (Sidhi viral video) में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। सीधी जिले में नशे में धुत आरोपी एक आदिवासी व्यक्ति के मुंह पर पेशाब करता हुआ नजर रहा है, जिसका वीडियो मंगलवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मसले पर संज्ञान लिया। इस संबंध में सीधी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विपक्षी कांग्रेस ने दावा किया कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ा है। जबकि सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने इस आरोप से इनकार किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला (Pravesh Shukla) के तौर पर की गई है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

आदिवासी युवक पर एक व्यक्ति द्वारा पेशाब करने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने बताया कि प्राप्त सबूतों के आधार पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ NSA की सख्त कार्रवाई भी शुरू की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें