आजकल के इस अर्थयुग में हर किसी को उम्मीद रहती है कि उसे कहीं से सोना-चांदी का भंडार मिल जाए। अगर यह भंडार किसी को मिल जाए तो समझिए उसकी किस्मत पलट गई। इस बीच मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हीरे, सोना और चांदी के अकूत भंडार मिलने की संभावना जताई गई है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के हालिया सर्वे में स बात का खुलासा हुआ है। ऐसे में ये खोज न केवल शिवपुरी बल्कि पूरे राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत हो सकती है। ग्वालियर के क्षेत्रीय प्रमुख खनिज विभाग अधिकारी ने लेटर आने की बात बताई है।
