पिछले कुछ सालों में देश में अचानक हार्ट अटैक से मौत के कई मामले सामने आए हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जहां लोग चलते-फिरते, डांस करते या सड़क पर चलते हुए अचानक गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश के विदिशा से सामने आया है। यहां एक शादी समारोह से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
