Get App

Maha Kumbh 2025: अपनी तस्वीर वाला डाक टिकट लेकर महाकुंभ को बनाएं यादगार, ऐसे उठाएं इस सुविधा का लाभ

Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ नगर में 29 जनवरी को होने जा रहे मौनी अमावस्या के अमृत स्नान में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए 10 करोड़ लोगों के पावन त्रिवेणी के तट पर पहुंचने का अनुमान है जिनमें विदेशी श्रद्धालु भी होंगे। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से चालू, जिसमें 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है

Akhileshअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 7:53 PM
Maha Kumbh 2025: अपनी तस्वीर वाला डाक टिकट लेकर महाकुंभ को बनाएं यादगार, ऐसे उठाएं इस सुविधा का लाभ
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक स्पेशल डाक टिकट जारी किया गया है

Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ का आज यानी गुरुवार (23 जनवरी) को 11वां दिन है। कई करोड़ लोग उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में अब तक अमृत स्नान कर चुके हैं। साधु-संत, राजनीतिक दलों और लोगों को महाकुंभ जाने का सिलसिला जारी है। महाकुंभ नगर में 29 जनवरी को होने जा रहे मौनी अमावस्या के अमृत स्नान में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए 10 करोड़ लोगों के पावन त्रिवेणी के तट पर पहुंचने का अनुमान है। इनमें विदेशी श्रद्धालु भी होंगे।

आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर होने वाला अमृत स्नान प्रयागराज महाकुंभ में श्रृद्धालुओं के सैलाब को लेकर नया कीर्तिमान दर्ज करने जा रहा है। प्रशासन के दावे के मुताबिक इस स्नान पर्व में सात से 10 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के महाकुंभ पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन के साथ साथ साधु संतों के शिविरों में भी इस पावन अवसर पर आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

इस बीच, प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक स्पेशल डाक टिकट जारी किया गया है। डाकघर द्वारा जारी किए गए इस टिकट पर आपकी तस्वीर भी छप सकती है। इसका इस्तेमाल आप किसी खास पर्व या विशेष अवसर पर अपनों को यादगार तोहफा भेजने के लिए कर सकते हैं।

प्रयागराज महाकुंभ में डाक विभाग का स्पेशल स्टॉल लगा हुआ है। वहां जाकर जैसे ही आप अप्लाई करेंगे। आपको डाक विभाग अधिकारी वहीं पर तुरंत एक ऐसा टिकट देंगे जिस पर आपकी तस्वीर और महाकुंभ 2025 का लोगो होगा। उस यादगार टिकट को आप अगली पिढ़ियों को दिखाने के लिए अपने पास रख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें