Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज के महाकुंभ 2025 में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट अभय सिंह को अनुशासन संहिता का उल्लंघन करने के कारण जूना अखाड़े से निकाल दिया गया है। महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए IIT Baba के नाम से मशहूर अभय सिंह को उनके गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों के बाद हटाया गया है। आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियर से संत बने सिंह एक लाख से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ एक उभरते आध्यात्मिक व्यक्ति थे। उन्होंने कुंभ में व्यापक ध्यान आकर्षित किया।
