Maha Kumbh Mela 2025: भगदड़ के बावजूद मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा स्नान किया। यह किसी भी शहर की भौगोलिक सीमा में सबसे बड़ी जनसंख्या है। श्रद्धालुओं की यह संख्या दुनिया के सबसे बड़े शहरों और कई देशों की कुल जनसंख्या से भी अधिक है। मौनी अमावस्या पर उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में बना महाकुंभ नगर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया। साथ ही महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन बन गया है।