Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में साधु-संतों के अद्भुत और रोचक स्वरूप लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं गोल्डन बाबा। असली नाम एस.के. नारायण गिरी जी महाराज रखने वाले ये बाबा मूल रूप से केरल के निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। गोल्डन बाबा का संबंध निरंजनी अखाड़े से है, और वे अपनी चमकदार पहचान के लिए खासे मशहूर हैं। बाबा लगभग 4 किलो सोना पहनते हैं जिसमें कंगन, अंगूठियां, घड़ी और सोने की छड़ी शामिल हैं। उनकी यह सोने से सजी हुई छवि महाकुंभ में श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है। बाबा का कहना है कि उनका यह स्वरूप केवल बाहरी दिखावा नहीं, बल्कि उनकी साधना और गुरु के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। गोल्डन बाबा महाकुंभ के पवित्र माहौल में आध्यात्मिकता और भक्ति का संदेश फैला रहे हैं।
