Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत से ही आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह चर्चा का विषय बने हुए थे। उनके आध्यात्मिक ज्ञान और अनोखे व्यक्तित्व ने लोगों का ध्यान खींचा और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंच रहे थे। लेकिन इसी बीच बाबा अभय सिंह अचानक महाकुंभ से गायब हो गए। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े में साधना कर रहे बाबा अभय सिंह ने महाकुंभ छोड़ दिया और अज्ञात स्थान पर चले गए। उनके माता-पिता और आश्रम के संतों को भी यह नहीं पता कि वह कहां गए हैं।
