Get App

IIT मुंबई से पढ़ाई और अब सबकुछ छोड़कर बने संन्यासी, महाकुंभ पहुंचे इन बाबा की गजब की है कहानी

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला शुरू हो चुका है, जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर कई संत और बाबा भी महाकुंभ पहुंचे हैं, जिनमें से एक मसानी गोरख बाबा भी है जिनको 'आईआईटी बाबा' के नाम से जाना जाता है। बाबा ने आईआईटी बॉम्बे से एयर स्पेस और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2025 पर 1:14 PM
IIT मुंबई से पढ़ाई और अब सबकुछ छोड़कर बने संन्यासी, महाकुंभ पहुंचे इन बाबा की गजब की है कहानी
Mahakumbh 2025 में इंजीनियरिंग करने के बाद बाबा बनने वाले मसानी गोरख बाबा उर्फ 'IIT Baba' काफी वायरल हो रहे हैं

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंदुओं की आस्था का महापर्व महाकुंभ का आकाज हो चुका है। इसमें शामिल होने के लिए देश और दुनिया के हर कोने से लोग आए है। महाकुंभ के आगाज होने के बाद से ही अब-तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग इसमें स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में शामिल होने के लिए अलग-अलग तरह के संत और बाबा पहुंचे हैं। इन्हीं में से एक हैं मसानी गोरख बाबा जिनको 'आईआईटी बाबा' के नाम से भी जाना जाता है।

हरियाणा के रहने वाले आईआईटी बाबा का असली नाम अभय सिंह है। अभय सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से एयर स्पेस और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बाद में उन्होंने विज्ञान और एयरोस्पेस की दुनिया को छोड़कर बाबा बन गए और अपना जीवन भगवान शिव को समर्पित कर दिया। इंजीनियरिंग के बाद बाबा बनने का उनका सफर काफी दिलचस्प है। बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आईआईटी बांबे से की है पढ़ाई

CNN News 18 से बातचीत में बाबा ने अपने जीवन के बारे में कई राज के बारे में बताया। जब उनसे पूछा गया कि इंजीनियरिंग करने के बाद वे इस अवस्था तक कैसे पहुंचे, इस पर बाबा ने सीधे तौर पर कहा कि यही सबसे उत्तम अवस्था है। उन्होंने कहा, "ज्ञान के पीछे चलते जाओ, कहां तक जाओगे, आखिरकार में इसी जगह पर आना है।" बाबा ने यह भी बताया कि, "उस समय उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें करना क्या है। आईआईटी मुंबई में चार साल की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एक साल तक फिजिक्स में कोचिंग भी पढ़ाई। इसके बाद पैशन के चलते आर्ट्स में गए और फोटोग्राफी भी सीखी। इसके बाद उन्होंने मास्टर डिग्री इन डिजाइन भी की।" आईआईटी बाबा को फोटोग्राफी का भी शौक था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें