उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर 12 साल बाद महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा यहां 3 साल में कुंभ मेले और 6 साल में अर्धकुंभ का आयोजन किया जाता है। साल 2013 के बाद अब अगले महाकुंभ का आयोजन साल 2025 में होगा। इसकी शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व से होगी। समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर खत्म होगा। महाकुंभ 45 दिनों तक चलता है। हिंदू धर्म में कुंभ मेले को बहुत ही खास माना जाता है। कुंभ की भव्यता और मान्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि कुंभ में स्नान करने के लिए लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इसका आयोजन सिर्फ प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में ही होता है।
