Get App

Mahakumbh Mela 2025: 13 दिसंबर को पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा, करेंगे क्रूज की सवारी, 7000 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

Mahakumbh 2025: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को महाकुंभ मेला परिसर का दौरा करेंगे। इस दौरान करीब 7000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी प्रयागराज में करीब 3 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी हाई स्पीड निषादराज क्रूज में सवारी भी करेंगे। यह क्रूज 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 50 लोगों की सवारी लेकर चल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 3:13 PM
Mahakumbh Mela 2025: 13 दिसंबर को पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा, करेंगे क्रूज की सवारी, 7000 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
Prayagraj Mahakumbh 2025: 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएमओ और एसपीजी की टीम ने प्रयागराज में डेरा डाल लिया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज में रहेंगे। करीब 3 घंटे तक पीएम मोदी महाकुंभ मेला स्थल प्रयागराज में बिताएंगे। इस दौरान करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। महाकुंभ 2025 से पहले मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वह 13 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। फिर करीब 2 बजे वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वह पूरे समय महाकुंभ क्षेत्र में ही रहेंगे। पीएम मोदी मां गंगा की आरती और संगम पर पूजा अर्चना के साथ ही महाकुंभ क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन कर आस्था के सबसे बड़े आयोजन के सकुशल संपन्न होने की कामना करेंगे।

पीएम मोदी सुबह करीब 10:30 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से उड़ान भरकर 11:30 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए संगम के दूसरी तरफ अरैल क्षेत्र में उतरेंगे। गवर्नर आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अरैल हेलीपैड पर ही प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे क्रूज की सवारी

प्रयागराज के यमुना नदी में इस समय निषाद राज क्रूज खड़ी है। पीएम मोदी इस क्रूज की सवारी करेंगे। हाई स्पीड निषादराज क्रूज 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इसमें 50 लोग यात्रा कर सकते हैं। यह क्रूज बनारस से स्पेशल प्रयागराज संगम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मंगाई गई है। यह क्रूज बैटरी से चलती है। इसकी बैटरी इसी में लगे जेनरेटर से चार्ज होती है। 13 दिसंबर को निषादराज क्रूज से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निषाद राज पार्क जाएंगे। जहां भगवान राम और निषाद राज की गले लगे हुए मूर्ति का अनावरण करेंगे। प्रयागराज संगम से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित निषाद राज पार्क तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निषाद राज क्रूज से ही जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें