MahaKumbh 2025: गूगल पर महाकुंभ का जश्न, सर्च करते ही नजर आई गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश

MahaKumbh 2025: गूगल ने महाकुंभ मेला को सम्मानित करते हुए एक खास वर्चुअल एनीमेशन पेश किया, जिसमें सर्च करते ही गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती है। यह डिजिटल फीचर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इस पहल से महाकुंभ को वैश्विक मंच पर और भी महत्व मिला है

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 7:36 PM
Story continues below Advertisement
Mahakumbh 2025: गूगल ने महाकुंभ के प्रति सम्मान दिखाने के लिए अपने सर्च प्लेटफॉर्म पर एक अनोखा फीचर जोड़ा है।

MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेला जो आध्यात्मिकता और श्रद्धा का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है इस बार डिजिटल दुनिया में भी खास चर्चाओं का हिस्सा बन गया है। प्रयागराज में चल रहे इस ऐतिहासिक मेले की धूम पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। गूगल ने इस आयोजन को सम्मानित करने का एक अनोखा तरीका अपनाया है। गूगल ने महाकुंभ के बारे में सर्च करते ही एक खास वर्चुअल एनीमेशन पेश किया जिसमें गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां स्क्रीन पर गिरती नजर आती हैं। यह दृश्य न केवल दर्शकों को आकर्षित करता है बल्कि उन्हें इस बड़े आध्यात्मिक आयोजन से जुड़ने की एक नई वजह भी देता है।

गूगल का यह तरीका सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और यूजर्स इसकी खूब सराहना कर रहे हैं। इस डिजिटल कलाकारी से महाकुंभ की महत्वता को और भी ग्लोबल प्लेटफॉर्म मिला है।

महाकुंभ के लिए खास फीचर


गूगल ने महाकुंभ के प्रति सम्मान दिखाने के लिए अपने सर्च प्लेटफॉर्म पर एक अनोखा फीचर जोड़ा है। जब यूजर्स "कुंभ", "महाकुंभ", "कुंभ मेला" या "महाकुंभ" जैसे शब्द गूगल पर सर्च करते हैं, तो उनकी स्क्रीन पर गुलाब के फूलों की वर्चुअल बारिश होती है। इस खूबसूरत एनीमेशन ने न केवल इस धार्मिक आयोजन को और भी खास बना दिया है बल्कि यूजर्स को बार-बार इसे सर्च करने के लिए भी प्रेरित किया है।

एक अद्वितीय आध्यात्मिक आयोजन

महाकुंभ मेला जो दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ और 26 फरवरी तक जारी रहेगा। लाखों श्रद्धालु, ठंडी और घने कोहरे के बावजूद गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए उमड़े हैं। ये आयोजन आध्यात्मिक शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति के लिए आयोजित किया जाता है जो दुनिया भर के लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है।

 गूगल की इस कलाकारी की तारीफ

सोशल मीडिया पर गूगल के इस अद्वितीय सम्मान की काफी तारीफ हो रही है। लोग इसके स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं और गूगल की इस कला की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "गूगल की इस तरह की कलाकारी देखकर दिल खुश हो गया," जबकि दूसरे ने कहा, "यह एक बेहतरीन तरीका है इस आयोजन को सम्मान देने का।" कुछ यूजर्स का कहना है कि यह वर्चुअल फूलों की बारिश महाकुंभ की धूम को और भी बड़ा बना देती है।

महाकुंभ को वैश्विक मंच पर सम्मान

गूगल ने महाकुंभ को इस तरह से सम्मानित कर दुनिया को यह संदेश दिया है कि ऐसे विशाल आध्यात्मिक आयोजनों का महत्व सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये पूरी दुनिया में चर्चित हैं। इस तरह के आयोजन का सम्मान देना और उसे डिजिटल रूप में दर्शाना महाकुंभ को एक नया ग्लोबल प्लेटफॉर्म देता है।

गूगल की यह विशेष कलाकारी महाकुंभ के प्रति श्रद्धा और सम्मान को डिजिटल रूप में दर्शाती है जिसे दुनिया भर के लोग सराह रहे हैं।

महाकुंभ के बाद पीपे के पुलों का क्‍या होगा? जानें 2500 साल पुराना जुगाड़, कैसे ढो रहा करोड़ों लोगों का भार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।