Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर अस्था की डुबकी लगाने वाले हो जाएं अलर्ट, कुंभ क्षेत्र नो-व्हीकल और नो-VIP जोन घोषित

Mahakumbh 2025: 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दूसरे शाही स्नान के लिए महाकुंभ में यूपी सरकार ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कुंभ क्षेत्र को नो-व्हीकल और नो-VIP जोन घोषित किया गया है। पंटून पुलों पर वन-वे ट्रैफिक, वाहनों की रोक और साधुओं के लिए विशेष रूट बनाए गए हैं। 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है

अपडेटेड Jan 27, 2025 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के दिन करीब 13 अखाड़ों के साधू शाही स्नान करेंगे।

Mahakumbh 2025: 29 जनवरी को होने वाली मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। लाखों श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की संभावना को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। अधिकारियों ने कहा है कि इस दिन सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी और भगदड़ जैसी घटनाओं से बचने के लिए योजना तैयार की गई है। महाकुंभ क्षेत्र को नो-व्हीकल और नो-VIP जोन घोषित किया गया है, ताकि यातायात में कोई परेशानी न हो।

पंटून पुलों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी और अखाड़ों को उनके रूट्स के अनुसार प्रवेश और निकासी की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, रेलवे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए विशेष ट्रेनों की सेवाएं शुरू की हैं।

नो-व्हीकल और नो-VIP जोन का ऐलान


यूपी सरकार ने महाकुंभ क्षेत्र को नो-व्हीकल और नो-VIP जोन घोषित करने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि इस दिन महाकुंभ क्षेत्र में न तो किसी VIP के लिए विशेष प्रोटोकॉल होगा और न ही श्रद्धालुओं के लिए पास सिस्टम लागू किया जाएगा। वाहनों को पहले से निर्धारित पार्किंग स्थल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

सुरक्षा की नई व्यवस्था

महाकुंभ में मूवमेंट को असान बनाने के लिए पंटून पुलों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी या फिर कुछ पुलों को बंद कर दिया जाएगा। अखाड़ों के लिए एंट्री और एग्जिट रूट्स को उनके निर्धारित स्लॉट्स के हिसाब से व्यवस्थित किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाएगा।

वाहनों की मूवमेंट पर प्रतिबंध

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) वैभव कृष्ण ने बताया कि 27 से 30 जनवरी तक कुंभ क्षेत्र में वाहनों की मूवमेंट पर रोक रहेगी। इस दौरान किसी भी VIP को कोई विशेष प्रोटोकॉल नहीं मिलेगा, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

13 अखाड़ों के साधू करेंगे शाही स्नान

मौनी अमावस्या के दिन करीब 13 अखाड़ों के साधू शाही स्नान करेंगे। उनके लिए संगम क्षेत्र में विशेष एंट्री और एग्जिट रूट्स बनाए गए हैं, और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रेलवे की विशेष योजना

राज्य सरकार की अपील पर रेलवे ने भी मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज के 9 रेलवे स्टेशनों से 150 ट्रेनों का संचालन होगा, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में कोई परेशानी न हो। रिपोर्ट्स के अनुसार, हर 4 मिनट में एक ट्रेन चलाई जाएगी।

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़

अधिकारियों का मानना है कि मौनी अमावस्या पर करीब 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है, जिनमें से 10-20 लाख लोग ट्रेनों से यात्रा करेंगे। प्रयागराज के अलावा अयोध्या, वाराणसी और अन्य धार्मिक शहरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, इसलिए इन जगहों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, संगम में लगाई 11 पवित्र डुबकी, योगी सरकार से कर दी बड़ी मांग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।