महाकुंभ से एक ऐसी हैरान करने वाली और रहस्य से भरी खबर सामने आई है, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती। एक परिवार ने दावा किया है कि उन्हें 27 साल पहले लापता हुए उनके सदस्य का मिलन कुंभ मेले में एक अघोरी साधु से हुआ है। पत्नी का कहना है कि उनके पति गंगासागर यादव 1998 में अचानक गायब हो गए थे, और तब से उनका कोई पता नहीं चला। अब, परिवार का मानना है कि जिस अघोरी साधु से वे मिले हैं, वही गंगासागर हो सकते हैं।
