उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार प्रयागराज महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया कराने की कोशिश की गई है। रेलवे ने भी बड़े पैमाने पर तैयारी की है। हजारों स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई है। इस बीच रेलवे की एक ऐसी करतूत उगाजर हुई है। जिससे हर कोई हैरान और परेशान हो गया। दरअसल, झारखंड के पलामू के पास जपला रेलवे स्टेशन में मेला स्पेशल ट्रेन को ठहराव दिया गया है। लेकिन अपने स्टॉपेज पर रुकी नहीं है। इस बीच यात्रियों को रेलवे ने मालगाड़ी से भेजा।
