महाराष्ट्र में मिला दुनिया के रेयरेस्ट केस, प्रेग्नेंट महिला के सोनोग्राफी में दिखी ऐसी चीज, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Foetus Inside Unborn Baby: महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला के अल्ट्रासाउंड में दुर्लभ 'भ्रूण में भ्रूण' की स्थिति सामने आई है। यह एक असामान्य मेडिकल कंडीशन है, जिसमें एक भ्रूण के अंदर दूसरा अविकसित भ्रूण पाया जाता है। दुनिया में अब तक ऐसे केवल 200 मामले ही सामने आए हैं

अपडेटेड Jan 30, 2025 पर 12:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pregnant Woman: यह मामला तब सामने आया जब महिला रेगुलर जांच के लिए अस्पताल आई (Photo Credit: Canva)

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 32 साल की गर्भवती महिला के पेट में उसके भ्रूण के अंदर भ्रूण पाया गया है। यह स्थिति बहुत ही दुर्लभ है जिसको 'भ्रूण में भ्रूण' कहा जाता है। यह मामला तब सामने आया जब महिला रेगुलर जांच के लिए अस्पताल आई। गर्भवती महिला के सोनोग्राफी इस बात का खुलासा हुआ कि उसके भ्रूण के भीतर भ्रूण मिला है। ऐसी स्थिति भारत में अब तक कुछ ही बार देखी गई है।

दुनिया भर में अब तक कुल 200 मामले मिले हैं

इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हलचल मच गई और तुरंत रिपोर्ट को मुंबई स्थित राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया गई। महिला को सुरक्षित प्रसव और इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर के एक मेडिकल सेंटर भेजा गया। अस्पताल के डॉ. प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 'भ्रूण में भ्रूण' का मिलना एक बेहद दुर्लभ घटना है, जो हर 5 लाख गर्भवती महिलाओं में से एक में होती है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में ऐसे केवल 200 मामले ही सामने आए हैं, जिनमें से 10-15 मामले भारत में हैं। आमतौर पर इस तरह के मामलों का पता प्रसव के बाद ही चलता है।


महिला को छत्रपति संभाजीनगर रेफर किया गया

बुलढाणा में सामने आए इस दुर्लभ मामले की पुष्टि के लिए डॉक्टरों की एक टीम ने जांच की। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक दुर्लभ मेडिकल स्थिति है जिस पर और गहराई से शोध किए जाने की जरूरत है। महिला को बेहतर इलाज और सुरक्षित डिलीवरी के लिए छत्रपति संभाजीनगर के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम महिला का इलाज करेंगे। यह मामला मेडिकल जगत में चर्चा का विषय बन गया है और एक्सपर्ट इसके कारणों और भविष्य में इससे निपटने के तरीकों पर रिसर्च कर रहे हैं।

Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ नगर बना दुनिया का सबसे बड़ा शहर, रिकॉर्ड 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।