महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 32 साल की गर्भवती महिला के पेट में उसके भ्रूण के अंदर भ्रूण पाया गया है। यह स्थिति बहुत ही दुर्लभ है जिसको 'भ्रूण में भ्रूण' कहा जाता है। यह मामला तब सामने आया जब महिला रेगुलर जांच के लिए अस्पताल आई। गर्भवती महिला के सोनोग्राफी इस बात का खुलासा हुआ कि उसके भ्रूण के भीतर भ्रूण मिला है। ऐसी स्थिति भारत में अब तक कुछ ही बार देखी गई है।
